शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Tata Curvv Dark Edition, कंपनी ने बढ़ाई कीमत
Tata Curvv Dark Edition: टाटा मोटर्स की बहुचर्चित कर्व कूप SUV का डार्क एडिशन लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.49 लाख रुपये तय की है। इसकी कीमत रेगुलर मॉडल से 32,000 रुपये ज़्यादा है। कंपनी के दो बेहतरीन वेरिएंट Accomplished S और Accomplished +A, कर्व डार्क एडिशन के लिए आधार का काम करते हैं। कंपनी ने हैरियर, सफारी, नेक्सन और पंच जैसे मॉडल के डार्क एडिशन भी लॉन्च किए हैं। खास बात यह है कि इसे सिट्रोन बेसाल्ट डार्क एडिशन के कुछ ही दिनों बाद लॉन्च किया गया है।

Tata Curvv Dark Edition की एक्स-शोरूम कीमतें | |||
पेट्रोल वैरिएंट | डार्क एडिशन | Std वैरिएंट | अंतर |
एक्म्पलिश्ड S P MT | 16.49 | 16.17 | 32,000 |
एक्म्पलिश्ड + A P MT | 17.99 | 17.69 | 30,000 |
एक्म्पलिश्ड S P DCA | 17.99 | 17.69 | 30,000 |
एक्म्पलिश्ड + A P DCA | 19.49 | 19.17 | 32,000 |
डीजल वैरिएंट | डार्क एडिशन | Std वैरिएंट | अंतर |
एक्म्पलिश्ड S D MT | 16.69 | 16.37 | 32,000 |
एक्म्पलिश्ड + A D MT | 18.02 | 18.19 | 32,000 |
एक्म्पलिश्ड S D DCA | 18.19 | 17.87 | 32,000 |
एक्म्पलिश्ड + A D DCA | 19.52 | 19.2 | 32,000 |
Tata Curvv Dark Edition के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
दिखावट और डिजाइन के मामले में, इस SUV को ब्लैक कलर स्कीम के साथ पेश किया गया था। इसमें टिंटेड ग्लास, रूफ रेल्स, ब्लैक अलॉय व्हील्स और ग्लॉसी ब्लैक ग्रिल है। हेडलाइट्स और टेललाइट्स पर स्मोक्ड अपीयरेंस की वजह से यह और भी स्पोर्टी दिखती है। शार्क फिन एंटीना, फ्रंट में एलईडी लाइट स्ट्रिप और कूप (LED Light Strip and Coupe) जैसी ढलान वाली रूफलाइन की वजह से यह भीड़ से अलग भी दिखेगी। वाहन के पीछे डार्क एडिशन का प्रतीक है। इसकी वजह से यह स्टैंडर्ड मॉडल से अलग लगती है। हालांकि, डिजाइन फ्रेमवर्क में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है।