Tech & Gadgets

Huawei Launch New Smartphone: Huawei ने किया बड़ा ऐलान, मार्केट में दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च करेगा Nova Flip स्मार्टफोन

Huawei launch new smartphone: पिछले कई महीनों में, दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei ने बाजार में कई डिवाइस लॉन्च किए हैं। अब कंपनी फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Huawei Nova Flip कंपनी का भविष्य का फ्लिप फोन है। कंपनी ने इसके लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है।

Huawei-launch-new-smartphone. Jpeg

5 अगस्त को Huawei Nova Flip स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी इस फोन को सबसे पहले अपने घरेलू बाजार में लॉन्च करने की योजना बना रही है। साथ ही Digital Chat Station ने भविष्य के फ्लिप फोन की खूबियों का भी खुलासा किया है।

Huawei इस फोन में दे सकता है फ्लैगशिप लेवल (Flagship Level) के फीचर्स

फ्लिप फोन के बाद टैबलेट भी लॉन्च किए जाएंगे। 6 अगस्त को कंपनी Huawei MatePad Pro फ्लैगशिप टैबलेट और Huawei MatePad Air भी लॉन्च करेगी। यह Huawei Nova Flip के लॉन्च के बाद होगा। Huawei Nova Flip को भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

 इस स्मार्टफोन के फीचर्स (Features) के बारे में जानें

इसमें पावरफुल डिस्प्ले (Powerful display) के साथ शानदार कैमरा मिलेगा। Huawei Nova Flip में आपको 6.94 इंच की LTPO स्क्रीन मिलेगी। स्क्रीन का रेजोल्यूशन 2690 x 1136 होगा। परफॉरमेंस को बढ़ाने के लिए डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। नोवा फ्लिप के बाहर 2.14 इंच की OLED स्क्रीन वाला डिस्प्ले होगा। रिफ्रेश रेट 60 Hz होगा।

Huawei Nova Flip के कैमरे की बात करें तो डिवाइस के पीछे 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। इसके अलावा, इसमें 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड कैमरा (Super Wide Camera) होगा। स्मार्टफोन की स्क्रीन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। Huawei के इस फ्लिप फोन में 4400mAh की बड़ी बैटरी है जिसे जल्दी चार्ज किया जा सकता है—66 W.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button